2025, Vol. 6, Issue 1, Part B
भारतीय ज्ञान, संस्कृति और परम्परा के प्रचार-प्रसार में आकाशवाणी के कार्यक्रमों की भूमिका (आकाशवाणी रामपुर केन्द्र के संदर्भ में)
Author(s): सुरेन्द्र कुमार, डॉ. मनोज कुमार श्रीवास्तव
Abstract: आदि काल से ही भारत उच्च मानवीय ज्ञान, मूल्यों, सास्कृतिक धरोहर, वैज्ञानिक परम्पराओँ में सम्पन्न रहा है। भारतीय ज्ञान में मानव को न केवल जीवन जीने का तरीका वरन् जीवन को उत्तम बनाने का संदेश दिया गया है। भारत की संस्कृति रही है कि भारत ने दुनिया को कभी भिन्न-भिन्न देश के रूप में माना ही नहीं–अयं निजः परो वेति गणना लघु चेतसाम्। उदारचरितानां तु वसुधैव कुटुम्बकम्। उपनिषद के इस सिद्धान के आधार पर भारत दुनिया को एक परिवार मानता है जो बाद के दिनों में ‘ग्लोबल विलेज’ अर्थात विश्वग्राम के रूप में चरितार्थ होते हुए देखा जा सकता है। भारतीय संस्कृति हमारे समाज की एक अमूल्य धरोहर है। भारतीय संस्कृति दुनिया की सबसे पुरानी संस्कृतियों में से एक है। अनेक उतार-चढ़ावों का सामना करने के बाद भी भारतीय संस्कृति अपना वैभव बनाए हुए है। संस्कृति किसी भी राष्ट्र की आत्मा होती है। संस्कृति के आधार ही पर हम किसी देश के अतीत और वर्तमान को अनुभव कर पाते है। संस्कृति मानव जीवन के मूल्यों का संग्रह है, जो इसे विशेष रूप से स्थापित करती है और आदर्श रूप से इसे अन्य समूहों से अलग करती है। भारत एक विविधताओं से भरा देश है जहां विभिन्न धर्मों, परम्पराओं, मान्यताओँ को मानने वाले लोग एक साथ रहते हैं ऐसे में लोगों को शिक्षित करने, जागरुक करने और अपनी संस्कृति को बनाएं रखने में संचार का प्रयोग किया जाता है। समय के साथ नए-नए अविष्कार हुए और लोगों ने अपनी जरूरत व आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए जन-माध्यमों को अपनाया है। जिसमें समाचार-पत्र, पत्रिकाएँ, रेडियो, टेलीविजन और अब न्यू मीडिया प्रमुख है। विभिन्न जन-माध्यमों के बीच रेडियो एक लोकप्रिय जन-माध्यम है। जिसका मूल उद्देश्य श्रोताओं को सूचना, शिक्षा और मनोरंजन प्रदान करना है। जो सुदूर क्षेत्रों में भी अपनी पहुंच और पहचान बनाए हुए है। जो इसकी लोकप्रियता को बढ़ाता है। शोध-पत्र शीर्षक “भारतीय ज्ञान और संस्कृति के प्रसार में आकाशवाणी के कार्यक्रमों की भूमिका” में आकाशवाणी के रामपुर केन्द्र से प्रसारित होने वाले कार्यक्रमों के प्रभाव का अध्ययन किया गया है। जिसमें भारतीय ज्ञान और भारतीय संस्कृति को बनाए रखने के लिए किस प्रकार के कार्यक्रम प्रसारित हो रहे है, साथ ही वह कौन-कौन से प्रमुख कार्यक्रम हैं जिससे आकशवाणी जनमानस में भारतीय ज्ञान और भारतीय संस्कृति के प्रचार-प्रसार की महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रहा है। साथ ही आकाशवाणी के इन कार्यक्रमों का श्रोताओं पर क्या प्रभाव रहा है? इन्हीं प्रमुख उद्देश्यों का अध्ययन इस शोध पत्र में किया गया है।
DOI: 10.22271/27084450.2025.v6.i1b.109
Pages: 145-151 | Views: 78 | Downloads: 31
Download Full Article: Click Here

How to cite this article:
सुरेन्द्र कुमार, डॉ. मनोज कुमार श्रीवास्तव. भारतीय ज्ञान, संस्कृति और परम्परा के प्रचार-प्रसार में आकाशवाणी के कार्यक्रमों की भूमिका (आकाशवाणी रामपुर केन्द्र के संदर्भ में). International Journal of Advanced Mass Communication and Journalism. 2025; 6(1): 145-151. DOI: 10.22271/27084450.2025.v6.i1b.109